Home

शनिवार, 13 मई 2023

घीये /लोकि की चमत्कारी शक्तियाँ

 


                                   घीये /लोकि  की चमत्कारी शक्तियाँ 

                         

lauki vegetable benefits


                  क्या हैं चमत्कारी शक्ति घीये /लोकि  में  ?

परिचय। …

आज हम एक ऐसी हरी सब्ज़ी के बारे में जानकारी लेंगे जो एक मानव के शरीर के लिए किसी राम बाण  से कम नहीं हैं.... जी हाँ इसके नाम से आप सभी भलीभांति परिचत हैं जिसको घीया, लोकि  या कद्दू ,  इत्यादि नामों से भी जाना जाता है| यह  स्वास्थ्य के लिए बहुतअच्छी होती है, लौकी में तकरीबन 90% मात्रा पानी की होती है और इसमें रेशे भी प्रचुरमात्रा में पाए जाते हैं| 


लौकी और घीया दोनों एक ही सब्जी के नाम हैं, जो भारत और दुनिया के कई हिस्सों में पाई जाती है। यह सब्जी हल्की, सुगन्धित और स्वादिष्ट होती है और इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं।


घीया /लोकि को इस्तेमाल करने से पहले लौकी को बाहर से अच्‍छी तरह जांचे और परखें। लौकी का रंग हल्‍का हरा होना चाहिए। अगर लौकी पीली या सफेद रंग की है तो उसे न खरीदें, क्‍योंकि वह अच्‍छी तरह से पकी हुई नहीं होगी। रंग के साथ-साथ यह भी देखें कि लौकी का छिलका मुलयम/पतला  होना चाहिए मोटा /सख्त  नहीं |

ghiya  benefits



जहाँ आज मनुष्य भिन्न -भिन्न बीमारियों से परेशान हैं जैसे की,  पेट में अकड़न,कब्ज़ ,पेट में सूजन, ब्लड प्रेशर की ,हार्ट की , बुखार, खांसी, दर्द, खून की कमी होना, और अस्थमा जैसी और भी कई  बीमारियां हैं |  ऐसी प्रास्थिति में डॉक्टर सबसे पहले इसी सब्जी  को अधिक  खाने और इसी घीया के जूस को पीने के लिए परामर्श देते हैं | 


सबसे पहले जानेगे की इस घीये  /लोकि में कौन  -कौन  से विटामिन, पोषक तत्व और मिनरल्स  हैं ,जो हमरी सेहत के लिए लाभदयक होते हैं और इसके  सेवन से उल्टी, पेट खराब कमजोरी से राहत  मिलती  है।


लौकी में भरपूर मात्रा में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे कि :-

1) फोलेट, 

2) विटामिन सी,

3) विटामिन ए,

4) विटामिन बी,

5) विटामिन 6

6) कैल्शियम,

7) मैग्नीशियम,

8) आयरन ,

9) पोटैशियम, 

10) जिंक और

11) रिबॉफ्लेविन भी पाया जाता है .।

इसका सेवन करने से शरीर में ताकत आती है और शरीर को ठंडक मिलती है।

   

लौकी /घीया खाने के फायदे जानकर आप भी  हैरान हो जायोगे :- 

लौकी और घीया  दोनों स्वस्थ आहार होते हैं जिनमें बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं।जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इनके कुछ उपयोग और  फायदे निम्नलिखित हैं: 


1 .  पाचन के लिए फायदेमंद:  लौकी और घीया दोनों ही मध्यम वसा वाले होते हैं जो पाचन के लिए उपयोगी होते हैं। इनमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो पाचन को सुधारती है और अपच को कम करती है।


2.   शरीर को ठंडक मिलती है:  लौकी और घीया दोनों में ज्यादा पानी होने  के कारण  शरीर को ठंडक मिलती है।  गर्मियों में लौकी खाने से शरीर ठंडा रहता है और अधिक पसीना नहीं निकलता है। इसके साथ ही शरीर को विटामिन सी भी मिलता है जो शरीर को ताकत देता है।


3. रक्तचाप (ब्लड प्रेशर)को नियंत्रित करता है:  लौकी और घीया दोनों ही पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करता है।

                                                               

What is the benefit of lauki bottle gourd?

4 . शरीर को ऊर्जा/शक्ति प्रधान करता  है:  लौकी और घीया दोनों में विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को ऊर्जा/शक्ति  देता है। इसके साथ ही इसमें  कैल्शियम,  मैग्नीशियम, आयरन प्रचुर मात्रा में मिलता हैं | 


5.  मधुमेह(शुगर) के खतरे को कम करते हैं: लौकी और घीया  में विटामिन सी और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो मधुमेह के खतरे को कम करती है।


6. शरीर को शांति देते हैं:  लौकी और घीया दोनों ही शरीर को शांति देने वाले आहार होते हैं। इनमें मौजूद ज्यादा पानी शरीर को शांत करता है जो तनाव और चिंता को कम करता है।


7 . डायबिटीज और हार्ट रोग से बचाते हैं:  लौकी और घीया  दोनों में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है जो हार्ट रोग से लड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही ये डायबिटीज से लड़ने में भी मदद करते हैं। 


8. कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं: लौकी और घीया  में फाइबर की भरपूर मात्र


9. स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद: लौकी और घीया  में विटामिन सी और बी6 की भरपूर मात्रा  होती है जो स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है।

 लौकी के बीज में एंटीबायोटिक गुण होते हैं

सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से क्या फायदा होता है?


लौकी का जूस पेट की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है:- सर्दी हो या गर्मी, कब्ज की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है, इसलिए लौकी/घीये  का जूस पीने से पाचन क्रिया सही तरीके से काम करती है, जिससे पेट की सेहत अच्छी रहती है.अक्सर देखा गया हैं की जब भी  भारी खाना  खाया  जाता हैं  तब  पाचन की गड़बड़ी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर घीया के सूप का सेवन किया जाए, तो इससे कंफर्ट और लाइट फूड और क्या होगा?  डॉक्टर्स और आयुर्वेद का कहना हैं की घीया की तासीर ठण्डी होती है। जिस कारण इसे समर डाइट में शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप घीया का सलाद, घीया का रायता या जूस का सेवन भी  कर सकते  हो । आयुर्वेदकी मानें तो नियमित रूप से घीया  यानी लौकी का सेवन आपको गर्मियों की तमाम समस्याओं से राहत दे सकता है क्योकि लोकि और घीए की तासीर ठण्डी होने से यह वातावरण का तापमान शरीर पर हावी नहीं होने देता। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन बेहतरीन साबित हो सकता है।

लोकि /घीये  के सेवन से आप खुद को, आपने परिवार को  और अपने मित्रो को अनगिनत विमारियों  से बचा सकते हो, अपने शरीर को  हस्टपुष्ट और ऊर्जावान बना सकते हो 

          


                                                                     

लोकी                                                          Ghiya

यह  जानकारी  आप को कैसी  लगी और इससे  आप कितना फयदा उठा सकते हो, इस व्लॉग को लाइक और सब्सक्राइब करके जरूर बताना , भविष्ये  में ऐसी  और महतवपूर्ण जानकारिये  आप तक जरूर पहुँचने की  कोशिश  करते रहेंगे  | 

अगर आपको लौकी पसंद नहीं है या फिर लौकी से आपको एलर्जी है तो लौकी को खाने के पहले एक बार एक्सपर्ट से राय जरूर लें।

                                धन्यबाद 

 कुछ और जानकारी के लिए      👉   

                                                         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भिंडी और उसके पोषण तत्व

                                    भिंडी और उसके पोषण तत्व                        Ladyfinger and its nutritional elements                  ...